लघु पत्रिकाओं की चुनौतियाँ
लघु पत्रिकाओं की चुनौतियाँ रामनाथ शिवेंद्र लघु पत्रिका का नाम आते ही अपने आप स्पष्ट हो जाता है कि लघु पत्रिका क्या है तथा इसमें क्या होगा। सादा कवर पर अंदर के पन्नों में बहुत ही गंभीर बातें। किसी भी लघु पत्रिका को अपने बारे में सफाई देने की जरूरत नहीं पड़ती थी, कम से कम इतने सचेत तो हम है ही कि पत्रिका को देखते ही अनुमान लगा लेते हैं और सोचने लगते हैं कि इस पत्रिका में लगभग लगभग वही सब बातें होंगी जो मनुष्यता के हिफाजत में होगी तथा उसके पैरवी करती होगी। लघु पत्रिका का अर्थ लगभग लगभग लघु मानव की समस्याओं परेशानियों तक फैला हुआ है यह सामान्य अर्थ बोध वाला प्रसंग नहीं है, इसका नाम ही केवल लघु है जबकि यह अपने प्रस्तुतीकरण में बहुत ही महान और विशेष है। महान इसलिए है की लघु पत्रिकाएं समय की जरूरतों से संवाद क...